प्रधान आरक्षक ने धमकी देकर मांगी रिश्वत, त्रस्त किसान ने किया सुसाइड

स्वतंत्र बोल
बेमेतरा 21 मार्च 2025:
  ग्राम नेवसा निवासी कुमार साहू ने खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस खबर के बाद उग्र गांववाले उसके शव के साथ अस्पताल पहुंचे और पीएम के पहले थाना में धरने पर बैठ गए। युवक को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाते हुए साहू समाज के लोगों ने कहा कि उसे प्रताडि़त किया गया। उससे थाना में जांच अधिकारी ने 25 हजार नगदी एवं दो क्विंटल अरहर की मांग की गई। तरह-तरह की धमकी दी गई, जिससे वह यह कदम उठाने मजबूर हुआ।