स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 20 मार्च 2025: करीब 9 माह बाद अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी हो गई है। उनका गुजरात की धरती से खास कनेक्शन है। उनके पिता दीपक पंड्या मूल रूप से गुजरात में मेहसाणा जिले के झूलासन के रहने वाले हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
गुजरात सरकार में गृहमंत्री रहे हरेन पंड्या उनके चचेरे भाई थे, जिनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सुनीता की सकुशल वापसी पर उनके गांव झूलासन में जमकर जश्न मनाया गया था। उनके करीबी रिश्तेदारों ने उनकी सकुशल वापसी के लिए हवन और पूजा की। सुनीता को अभी 6-7 सप्ताह तक अस्पताल में ही रहना होगा।सुनीता विलियम्स के पिता दीपक पंड्या अमेरिका में बसने से पहले जूनागढ़ में डॉक्टर थे। 19 सितंबर 1965 को सुनीता का जन्म अमेरिका के ओहायो में हुआ था। यूएस नेवल एकेडमी से शिक्षित सुनीता ने नासा में साथ काम करने वाले माइकल जे विलियम्स से शादी की है। उन्हें 1998 में अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए चुना गया था। कल्पना चावला के बाद वे दूसरी भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री हैं।
भारतीय संस्कृति से लगाव : सुनीता की करीबी रिश्तेदार फाल्गुनी पंड्या ने कहा था कि हमें उनके बारे में चिंता नहीं है क्योंकि वह अच्छी स्थिति में हैं। वह निश्चित रूप से घर आने के लिए उत्सुक हैं। फाल्गुनी ने बताया कि सुनीता का भारतीय संस्कृति और विरासत से गहरा लगाव है। उन्होंने बताया कि उनकी बहन बहुत ही आध्यात्मिक भी हैं। वे हिन्दू देवी-देवताओं की पूजा भी करती हैं। फाल्गुनी को उम्मीद है कि सुनीता 2025 में भारत यात्रा पर आएंगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उन्हें पत्र लिखकर भारत आने का न्योता दिया है।
सुनीता का झूलासन से कनेक्शन : सुनीता विलियम्स कम से कम तीन बार भारत की यात्रा पर आ चुकी हैं। वह 2007 और 2013 में अंतरिक्ष मिशन के बाद भारत आई थीं। 2008 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनके पिता दीपक पंड्या मूल रूप से झूलासन से थे और 1957 में अमेरिका चले गए थे।
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने पहले 5 जून 2024 को बोइंग के नए स्टारलाइनर क्रू यान में सवार होकर अंतरिक्ष में गए थे। उन्हें सप्ताह भर बाद ही धरती पर लौटान था, लेकिन उनकी सुरक्षित वापसी में बाधा के चलते उन्हें 9 माह तक अंतरिक्ष स्टेशन में ही रहना पड़ा था। सुनीता विलियम्स ने 9 बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करके रिकॉर्ड बनाया। इस क्रम में उन्हें 62 घंटे लगे। विलियम्स ने अंतरिक्ष में सबसे ज़्यादा चहलकदमी करने का महिला अंतरिक्ष यात्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
क्या है हरेन पंड्या से रिलेशन : सुनीता रिश्ते में गुजरात के पूर्व गृहमंत्री स्व. हरेन पंड्या की चचेरी बहन लगती हैं। पंड्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हरेन पंड्या की 2003 में अहमदाबाद में उस समय उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे अपनी कार में बैठे थे। 2007 में जब सुनीता गुजरात आई थीं तब उन्होंने हरेन पंड्या की प्रतिमा पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।
अंतरिक्ष में बिताए 286 दिन : विल्मोर और विलियम्स ने अंतरिक्ष में 286 दिन बिताए। उन्होंने पृथ्वी की 4,576 बार परिक्रमा की और ‘स्पलैशडाउन’ (यान के उतरने) के समय तक 12 करोड़ 10 लाख मील की यात्रा की। सुनीता और विल्मोर से पहले किसी भी अंतरिक्ष यात्री को इतनी अनिश्चितता का सामना नहीं करना पड़ा या उनका मिशन इतना लंबा नहीं खिंचा। विलियम्स ने नौ बार अंतरिक्ष में चहलकदमी करके रिकॉर्ड बनाया। इस क्रम में उन्हें 62 घंटे लगे। विलियम्स ने अंतरिक्ष में सबसे ज़्यादा चहलकदमी करने का महिला अंतरिक्ष यात्री होने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विल्मोर (62) अपनी छोटी बेटी के हाईस्कूल के अंतिम वर्ष का अधिकांश समय उससे दूर रहे। उनकी बड़ी बेटी कॉलेज में है। वहीं, विलियम्स (59) को अंतरिक्ष से अपने पति, मां और अन्य रिश्तेदारों को इंटरनेट कॉल करके ही संतोष करना पड़ा।
