स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली 02मार्च 2025 :हरियाणा के रोहतक में कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हिमानी की लाश एक सूटकेस में मिली है। पुलिस ने सूटकेस खोला, तो अंदर एक युवती का शव था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
गले में चुन्नी कसी थी। हाथ में मेहंदी लगी थी। हिमानी पार्टी की सक्रिया कार्यकर्ता थीं। घटना सांपला इलाके की है। शव देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि किसी ने बेरहमी से हत्या कर लाश को सूटकेस में बंद कर फेंक दिया है। हिमानी, राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल हुई थीं। वो राहुल गांधी के साथ नजर भी आईं थीं।
पिछले साल संपन्न हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भी वो काफी एक्टिव रहीं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दीपेंद्र सिंह हुड्डा के चुनाव प्रचार में भी शामिल हुई थीं। महिला कांग्रेस कार्यकर्ता के सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर सूबे का सियासी पारा चढ़ने लगा है। कांग्रेस विधायक भारत भूषण बत्रा ने मामले में एसआईटी जांच की मांग की है।
Himani Narwal Murder:हिमानी तीन दिन से थीं लापता
हिमानी तीन दिन से लापता थी और किसी की शादी में गई थी। इसलिए उसके हाथ में मेहंदी लगी थी। हिमानी के बड़े भाई की भी करीब 12 साल पहले हत्या कर दी गई थी, जबकि उसके पिता शेर सिंह ने दस साल पहले सुसाइड कर लिया था। इसके बाद मां हिमानी और उसके छोटे भाई जतिन को लेकर दिल्ली चली गई। हिमानी पांच माह से रोहतक में अकेली रह रही थी। हिमानी नरवाल ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा और पार्टी विधायक बीबी बत्रा के साथ अपनी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। हरियाणा कांग्रेस प्रमुख हुड्डा ने घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि “राज्य की कानून व्यवस्था ठीक नहीं है। हुड्डा ने घटना की “उच्च स्तरीय” और “निष्पक्ष” जांच की भी मांग की है।
Himani Narwal Murder:पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहतक में सांपला फ्लाईओवर के पास एक सूटकेस में महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान रोहतक के विजय नगर की निवासी के रूप में हुई। महिला की उम्र करीब 22 साल है। कुछ राहगीरों ने सूटकेस देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। सांपला थाने के निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है।
Himani Narwal Murder:कौन थीं हिमानी नरवाल?
हिमानी नरवाल कांग्रेस कार्यकर्ता थीं। वह सोनीपत के कथूरा गांव की रहने वाली थी। वह युवा कांग्रेस रोहतक ग्रामीण की जिला उपाध्यक्ष भी थीं। उनकी गिनती कांग्रेस की साहसी, जागरूक और सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में होती थी। भारत जोड़ो यात्रा हो या कांग्रेस का कोई अन्य अभियान, हिमानी ने हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया था। उन्होंने वकालत की पढ़ाई की थी और रोहतक में किराए पर रहती थीं। हिमानी रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा के कार्यक्रमों में ज्यादादर शामिल रहती थीं। वह कांग्रेस की रैलियों और सामाजिक कार्यक्रमों में हरियाणवी लोक कलाकारों के साथ प्रदर्शन करने के लिए भी जानी जाती थीं।
चांद की सतह पर सफलतापूर्वक उतरा ब्लू घोस्ट! निजी कंपनी का यह मिशन कई मायनों में है बेहद खास
