बजट सत्र 2025 के लिए 1862 सवाल तैयार

बजट सत्र

स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 फरवरी 2025.
 छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेगा। इस के लिए अब तक सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायकों ने 1,862 सवाल लगाए हैं। जिनमें 943 तारांकित और 871 अतारांकित सवाल शामिल हैं। ज्यादातर सवाल ऑनलाइन माध्यम से लगाए गए हैं। सत्र के दौरान भी सवाल दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

ad

इसी सत्र में कुल 17 बैठकें आयोजित की जाएंगी। राज्यपाल रमेन डेका के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत होगी। बजट में प्रस्तावों को लेकर आज मंत्री स्तरीय बैठक मंत्रालय में हुई। जिसमें वित्तमंत्री ओपी चौधरी और मंत्री केदार कश्यप मौजूद शामिल रहे। साय सरकार का यह दूसरा बजट सत्र है।

youtube

इससे पहले, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए सरकार ने 9 फरवरी 2025 को अपना पहला बजट पेश किया था। यह बजट 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ रुपए का था, जो पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की तुलना में 22 फीसदी अधिक था। वित्तमंत्री ओपी चौधरी अब दूसरा बजट पेश करेंगे।

बड़ा राजनीतिक उलटफेर, मनेंद्रगढ़ में मंत्री को झटका