Holi 2025: रंगों के त्योहार पर ग्रहण का साया! दिखेगा दुर्लभ ब्लड मून, जानें कहां और कैसे देख सकते हैं
स्वतंत्र बोल
दिल्ली 18 फरवरी 2025.इस साल 13 और 14 मार्च की रात को अमेरिका में एक खास खगोलीय घटना होने वाली है, जिसे देखना किसी सपने जैसा होगा। इस दिन ब्लड रेड मून और पूर्ण चंद्रग्रहण का अद्भुत नजारा एक साथ देखने को मिलेगा।चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में होंगे, जिससे चंद्रमा पर धरती से लंबी लाल रौशनी की वेवलेंग्थ पड़ेगी, जिससे चंद्रमा गहरे लाल रंग में नजर आएगा।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
इस खूबसूरत दृश्य को अमेरिका के 48 राज्यों में देखा जा सकेगा। यह नजारा न केवल वैज्ञानिक दृष्टि से दिलचस्प है, बल्कि खगोलशास्त्र प्रेमियों के लिए भी एक खास अवसर होगा।हालांकि, भारत में इसका कोई असर नहीं होगा, क्योंकि यहां दिन के समय यह घटना घटित होगी। यदि आप इस अद्भुत दृश्य का अनुभव करना चाहते हैं, तो यह एक शानदार मौका है!
Holi 2025:भारत में चंद्रग्रहण का प्रभाव नहीं होगा
भारत में इस पूर्ण चंद्रग्रहण का कोई विशेष प्रभाव नहीं होगा। 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा, और ग्रहण के समय यहां दिन होगा। इसलिए इसका कोई धार्मिक असर नहीं माना जाएगा।
Holi 2025:चंद्रग्रहण देखना है पूरी तरह से सुरक्षित
इस चंद्रग्रहण को बिना किसी खास चश्मे के देखा जा सकता है, क्योंकि यह पूरी तरह से सुरक्षित होगा। अगर आप इस नजारे को अच्छे से अनुभव करना चाहते हैं, तो आप एक शक्तिशाली टेलीस्कोप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Holi 2025:होलिका दहन पर भद्रा का साया
होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा, लेकिन ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा। इस बार भद्रा का समय 24 मार्च को सुबह 09:54 बजे से रात 11:13 बजे तक होगा। इसके बाद होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11:14 बजे से लेकर रात 12:20 बजे तक रहेगा।
Champions Trophy से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, कोच ने छोड़ा टीम का साथ
