मेयर बनी मीनल चौबे और 70 वार्ड पार्षदों को रिटर्निंग ऑफिसर ने सौंपा प्रमाण पत्र
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 फ़रवरी 2025: रायपुर नगर निगम निर्वाचन में विजेता महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे और 70 वार्ड पार्षदों को रिटर्निंग ऑफिसर कीर्तिमान सिंह राठौर ने प्रमाण पत्र सौंपा। रायपुर नगर निगम चुनाव में बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे 1 लाख 53 हजार 290 वोटों से जीत गई हैं। उनको 3 लाख 15 हजार 835 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 62 हजार 545 वोट मिले हैं।
वहीं, पूर्व महापौर एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव 1529 वोट से हार गए हैं। वहीं, कांग्रेस से एजाज ढेबर की पत्नी अपने वार्ड में जीत गई हैं। निगम के 70 वार्ड में से बीजेपी 60 पर, कांग्रेस महज 7 पर और 3 वार्ड पर निर्दलीय पार्षद जीते हैं।
राजेश अवस्थी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय
