छत्तीसगढ़ में 31 नक्सली ढेर, CM साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
स्वतंत्र बोल
बीजापुर 09 फरवरी 2025:बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में अब तक 12 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद एवं 2 जवान के घायल होने की भी दुःखद खबर प्राप्त हुई है। जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में मार्च 2026 तक हमारा प्रदेश नक्सलवाद मुक्त होकर रहेगा। इस दिशा में सुरक्षाबल के जवान निरंतर सफलता हासिल कर लक्ष्य की ओर तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। देश-प्रदेश में कैंसर रूपी नक्सलवाद का अंत तय है। ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने व घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
नक्सलवाद के खिलाफ चल रही आखिरी जंग में सुरक्षाबलों को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में भीषण मुठभेड़ के दौरान 31 नक्सलियों को मार गिराया गया है। ऑपरेशन के दौरान 2 जवान भी शहीद हो गए, जबकि 2 अन्य जख्मी हैं। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़ में जवानों ने 12 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में 2 जवान शहीद हो गए और 2 घायल हो गए। जवानों ने सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। मृत नक्सलियों की पहचान की जा रही है। हालांकि टोटल 31 नक्सली मारे जाने की खबर है।
वही बीजापुर SP जितेंद्र यादव ने कहा कि संख्या बढ़ रही, इसलिए अभी स्पष्ट नहीं बता पाएंगे कि कितना है। ये जरूर है कि बड़ा ऑपरेशन है। सफलता बड़ी मिली है। बीजापुर के नेशनल पार्क इलाके में सर्चिंग जारी है। बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक भी बरामद किए गए हैं। इसके अलावा दोनों घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर है। उन्हें हायर सेंटर में बेहतर इलाज के लिए भेजा जाएगाl इसके साथ ही अतिरिक्त बल को बैकअप के लिए भेजा गया है।
धान उपार्जन केंद्र के फड़ प्रभारी समेत 5 के खिलाफ FIR दर्ज, मामलें में आया बड़ा अपडेट
