Raipur Breaking: प्रहलदवा तालाब के पास चाकू लेकर घूमते युवक गिरफ्तार

प्रहलदवा तालाब

Raipur Breaking: प्रहलदवा तालाब के पास चाकू लेकर घूमते युवक गिरफ्तार

स्वतंत्र बोल
रायपुर 06 फरवरी 2025:
 उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर लाल उम्मेद सिंह के दिशा निर्देशन पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के मार्गदरशन तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने व चाक़ूबाजों के ऊपर कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अवैध रुप से चाकू रखे चाकूबाज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। मुखबिर से सूचना मिला कि प्रहलदवा तालाब पार में एक लड़का पीला बाउ नाम का ग्रे चेक दार शर्ट व नीला जींस पहना है।

जो अपने पास अवैध रूप से चाकू रख कर संदिग्ध रूप से घूम रहा है। की सूचना पर तत्काल कोई गंभीर अपराध की घटना घटित न हो की आशंका पर घटनास्थल पर रवाना हुआ मुखबिर के बताए अनुसार लड़का घटना स्थल पर खड़ा था पुलिस को देख भागने की कोशिश की किंतु पुलिस के तत्परता से आरोपी भागने में असफल रहा। आरोपी का तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से एक नग लोहे का चाकु रखे मिला आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 34/2025 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपी को दिनांक 05.02.2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

नाम आरोपी- संतोष यादव उर्फ पीला बाउ पिता रामाधार यादव उम्र 20 वर्ष निवासी दंतेश्वरी मंदिर छिरापारा भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर।

Raipur Breaking: प्रहलदवा तालाब के पास चाकू लेकर घूमते युवक गिरफ्तार