स्वतंत्र बोल
रायपुर 04 फरवरी 2025: रायपुर से लगे एक राइस मिलर पर साढ़े 9 लाख कर फाइन लगाया गया है। मामला बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कसडोल विकासखंड के ग्राम सुखरी का है। यहां मेसर्स जयराम राइस मिल पर ये कार्रवाई की गई है।जिला प्रशासन ने बताया कि 380 क्विंटल शासकीय धान कम पाए जाने पर कलेक्टर दीपक सोनी ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इस गड़बड़ी के एवज में राइस मिल द्वारा जमा की गई 50 लाख रूपए की बैंक गारंटी से 9.50 लाख रूपए की वसूली की जाएगी।
रायपुर: राइस मिलर पर लगा साढ़े 9 लाख का जुर्माना

