दरअसल, यह आग महाकुंभ के सेक्टर 22 में झूसी इलाके के छतनांग घाट के पास स्थित नागेश्वर पंडाल में लगी. इस आग की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसकी लपटें दूर से देखी जा सकती थीं. फायर ब्रिगेड की टीम सूचना मिलती ही मौके पर पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है.
लाखों का सामान जलकर खाक
महाकुंभ क्षेत्र में नागेश्वर पंडाल लगी आग में राहत की बात यह है कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है. यह आग दोपहर करीब पौने दो बजे लगी थी. आग से लाखों रुपये नुकसान का हुआ है, जिसमें कई टेंट जलकर खाक हो गए. पंडाल में मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं, समय रहते वह पंडाल से बार आ गए थे. कड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही मिनटों में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया.
UPI Rules: 1 फरवरी से इन UPI से नहीं होगी पेमेंट! NPCI लागू कर रहा है नया नियम


