मुख्यमंत्री के सहज अंदाज ने जीता दिल: एक-एक टेबल पर पहुंचकर सीएम साय ने जाना अतिथियों का हालचाल

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 नवंबर 2026:
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नवा रायपुर स्थित निवास में दीपावली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में प्रदेशभर से आए पद्मश्री सम्मानित विभूतियों, विभिन्न समाजों के वरिष्ठजनों, लोकतंत्र सेनानियों, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और शिक्षा, सेवा, साहित्य, सुरक्षा व आर्थिक क्षेत्र के संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। समारोह के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। वे स्वयं एक-एक टेबल पर पहुंचे और लोगों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। उन्होंने वरिष्ठजनों के अनुभव सुने, विभिन्न संगठनों की गतिविधियों की जानकारी ली और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

ad

सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक गौरव पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली का पर्व केवल प्रकाश और उल्लास का उत्सव नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का अवसर भी है। छत्तीसगढ़ की सबसे यहां के लोगों की सरलता, आत्मीयता और सेवा भावना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाजों की अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान और परंपराएं छत्तीसगढ़ की साझा संस्कृति को समृद्ध बनाती हैं।

youtube

इन प्रतिष्ठित हस्तियों और संगठनों की रही उपस्थिति

  • पद्मश्री सम्मानित विभूतियां: समारोह में प्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री मदन सिंह चौहान, अबूझमाड़ की पारंपरिक काष्ठकला के साधक पद्मश्री पंडीराम मंडावी और संत कबीर की वाणी को जन-जन तक पहुँचाने वाले भारती बंधु ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने उनकी कला-साधना और योगदान की सराहना की।

  • लोकतंत्र सेनानियों से संवाद: मुख्यमंत्री ने आपातकाल के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियों से मुलाकात कर उनके अनुभवों को जाना।

  • विभिन्न समाज और सेवा संगठन: जैन समाज, वैष्णव समाज, छत्तीसगढ़िया सोनार समाज, आरोग्य भारती, राष्ट्रीय सेवा भारती और भारतीय कुष्ठ निवारक संघ के प्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।

विज्ञान भारती के प्रतिनिधियों ने जनजातीय और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से परिचित कराने के लिए चलाई जा रही ‘स्पेस ऑन व्हील’ पहल की जानकारी दी, जिसकी मुख्यमंत्री ने सराहना की। अंत में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प के अनुरूप छत्तीसगढ़ को विकसित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने में सबकी सहभागिता पर जोर दिया।