CG Board Exam 2027: 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, जानें किस दिन कौन-सा पेपर

Download

स्वतंत्र बोल
रायपुर 18 नवंबर 2026:
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 2027 में होने वाली 10वीं, 12वीं और डीपीएचएड परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी है। 12वीं की मुख्य परीक्षा 12 मार्च से 8 अप्रैल 2027 तक चलेगी। वहीं, 10वीं की परीक्षा 13 मार्च से शुरू होकर 5 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। तीनों परीक्षाओं का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक निर्धारित किया गया है।

ad

12वीं की परीक्षा 12 मार्च से शुरू

मंडल के टाइम टेबल के मुताबिक, 12वीं की परीक्षा की शुरुआत 12 मार्च को हिंदी के पेपर से होगी। इसके बाद 15 मार्च को राजनीतिक विज्ञान और 17 मार्च को संस्कृत की परीक्षा होगी।

youtube

विषयवार परीक्षा कार्यक्रम इस तरह है:

  • 12 मार्च: हिंदी
  • 15 मार्च: राजनीतिक विज्ञान
  • 17 मार्च: संस्कृत
  • 19 मार्च: जीव विज्ञान और अर्थशास्त्र
  • 24 मार्च: समाजशास्त्र
  • 29 मार्च: गणित
  • 31 मार्च: अंग्रेजी
  • 3 अप्रैल: इतिहास, व्यवसाय अध्ययन और कृषि विज्ञान
  • 5 अप्रैल: भूगोल और भौतिक शास्त्र
  • 6 अप्रैल: विभिन्न व्यावसायिक विषय
  • 7 अप्रैल: भारतीय भाषाएं
  • 8 अप्रैल: मनोविज्ञान

10वीं की परीक्षा 13 मार्च से

हाईस्कूल यानी 10वीं की परीक्षा 13 मार्च को तृतीय भाषा के पेपर से शुरू होगी। इसके बाद 16 मार्च को द्वितीय भाषा अंग्रेजी और 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।

10वीं का विषयवार टाइम टेबल:

  • 13 मार्च: तृतीय भाषा
  • 16 मार्च: द्वितीय भाषा अंग्रेजी
  • 18 मार्च: सामाजिक विज्ञान
  • 20 मार्च: विज्ञान
  • 25 मार्च: प्रथम भाषा हिंदी
  • 30 मार्च: गणित
  • 1 अप्रैल: व्यावसायिक पाठ्यक्रम के विषय
  • 5 अप्रैल: दृष्टिबाधित, मूक एवं बधिर विद्यार्थियों के लिए निर्धारित विषय

माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के साथ डीपीएचएड परीक्षा की समय-सारणी भी जारी की है। सभी परीक्षाओं का निर्धारित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक रहेगा।