टॉयलेट और वॉश बेसिन की गंदगी से यात्री परेशान, जानिए कौन-सी ट्रेन सबसे ऊपर

Untitled

स्वतंत्र बोल
बिलासपुर 18 नवंबर 2026:
बिलासपुर रेलवे जोन की ट्रेनों में सफाई व्यवस्था को लेकर यात्रियों की नाराजगी सामने आई है। जनवरी से अक्टूबर 2026 तक 10 महीनों में जोन की 312 ट्रेनों से यात्रियों ने रेल मदद ऐप पर सफाई संबंधी 4,255 रिफंड दर्ज कराए। लंबी दूरी की ट्रेनों के स्लीपर और AC कोचों में गंदे टॉयलेट, चोक वॉश बेसिन और दरवाजों की कुंडियों पर गंदगी की शिकायतें सामने आई हैं। आंकड़ों के मुताबिक, अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस और कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस में सफाई को लेकर सबसे ज्यादा रिफंड दर्ज किए गए। दोनों ट्रेनों में यात्रियों ने 325-325 रिफंड दर्ज कराए। इसके बाद बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस का नंबर है, जिसमें 256 रिफंड दर्ज हुए।

ad

इन ट्रेनों में सबसे ज्यादा रिफंड

सफाई संबंधी रिफंड के मामले में बिलासपुर जोन की कई लंबी दूरी की ट्रेनें सूची में शामिल हैं। बिलासपुर-बीकानेर सुपरफास्ट में 120 और इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में 113 रिफंड दर्ज किए गए। इसके अलावा नौतनवा-दुर्ग मेल में 111, भगत की कोठी-बिलासपुर सुपरफास्ट में 107 और बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट में 103 रिफंड दर्ज हुए। बिलासपुर-भगत की कोठी सुपरफास्ट में 98, भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस में 93 और निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति में 82 रिफंड दर्ज किए गए। मुंबई CSTM-दुर्ग सुपरफास्ट में भी सफाई को लेकर 59 रिफंड दर्ज किए गए।

youtube

स्लीपर और AC कोचों में गंदगी की शिकायत

यात्रियों की परेशानी सिर्फ किसी एक कोच तक सीमित नहीं है। स्लीपर से लेकर AC कोचों तक बाथरूम की टॉयलेट सीटों, वॉश बेसिन और दरवाजों की कुंडियों पर गंदगी रहने की शिकायतें सामने आई हैं। वॉश बेसिन चोक होने और टॉयलेट की खराब स्थिति से लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है।

रेलवे ने क्या कहा?

रेलवे की ओर से स्वच्छता व्यवस्था की नियमित निगरानी किए जाने की बात कही गई है। बिलासपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनुराग सिंह के मुताबिक, स्वच्छता व्यवस्था में सुधार के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले साल की तुलना में बढ़ोतरी में काफी गिरावट आई है और आगे भी इसमें कमी लाने के लिए सुधारात्मक कदम जारी हैं।


ट्रेनवार सफाई संबंधी रिफंड

ट्रेन दर्ज रिफंड
अमृतसर-बिलासपुर एक्सप्रेस 325
कोरबा-अमृतसर एक्सप्रेस 325
बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 256
बिलासपुर-बीकानेर सुपरफास्ट 120
इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 113
नौतनवा-दुर्ग मेल 111
भगत की कोठी-बिलासपुर सुपरफास्ट 107
बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट 103
बिलासपुर-भगत की कोठी सुपरफास्ट 98
भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस 93
निजामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति 82
मुंबई CSTM-दुर्ग सुपरफास्ट 59