खड़गे की टिप्पणी पर CM साय क्यों नाराज हुए? सार्वजनिक माफी की मांग की

CM Vishnudev Sai

स्वतंत्र बोल
रायपुर 25 अक्टूबर 2026:
 छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई टिप्पणी की निंदा की है। साय ने कांग्रेस पर राजनीतिक विरोध में भाषा की मर्यादा लांघने का आरोप लगाते हुए खड़गे से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

ad

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते हुए उनके दिवंगत पिता को निशाना बनाना कांग्रेस की गिरती राजनीतिक सोच और वैचारिक दिवालियेपन को दिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के प्रति राजनीतिक द्वेष में कांग्रेस किस स्तर तक उतर रही है, यह पूरा देश देख रहा है।

youtube

खड़गे की टिप्पणी पर CM साय क्यों नाराज हुए? सार्वजनिक माफी की मांग की

कांग्रेस पर भाषा की मर्यादा लांघने का आरोप

सीएम साय ने कहा कि राजनीतिक विरोध की आड़ में अभद्र टिप्पणी करना कांग्रेस की गिरी हुई सोच और संस्कारहीन राजनीति का प्रमाण है। उन्होंने खड़गे की टिप्पणी को घृणित, अमर्यादित और शर्मनाक बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता कांग्रेस की इस तरह की राजनीति को पहचान चुकी है। उनके मुताबिक, जब भी कांग्रेस ने ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया है, जनता ने उसे जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जनता इस तरह की राजनीति को न भूलेगी और न स्वीकार करेगी।

पीएम मोदी पर बयान देकर घिरे मल्लिकार्जुन खरगे: भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्रियों ने खोला मोर्चा

खड़गे से सार्वजनिक माफी की मांग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपनी टिप्पणी के लिए देश से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा है। उन्होंने कहा कि जनता समय आने पर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के जरिए ऐसी राजनीति का जवाब देगी।