6 लोगों की मौत के बाद CM साय का ऐलान, घायलों के लिए भी मदद

Untitled

स्वतंत्र बोल
रायपुर 22 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर हुई भीषण बस दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतकों के परिजनों को राज्य सरकार की ओर से 5-5 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उन्होंने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

ad

मुख्यमंत्री साय ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी।

youtube

घायलों का मनेंद्रगढ़ और चिरमिरी में इलाज जारी

मुख्यमंत्री के मुताबिक, दुर्घटना में घायल यात्रियों का उपचार सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़ और जिला अस्पताल चिरमिरी में जारी है। गंभीर रूप से घायल 2 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार घायलों को हरसंभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए और उनके उपचार में कोई कमी न रहे।

राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री साय ने जिला प्रशासन को राहत एवं बचाव कार्य तत्परता से संचालित करने को कहा। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोकाकुल परिवारों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।