पेट्रोल, डीजल और खाने के तेल के दामों पर भूपेश बघेल का हमला, जानिए क्या कहा?

Bhupesh Baghel Inflation Attack

स्वतंत्र बोल
रायपुर 15 अक्टूबर 2026:
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है। मीडिया से चर्चा के दौरान पूर्व सीएम बघेल ने कहा कि,  देश में बिजली बिल, पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस से लेकर खाने-पीने की हर आवश्यक वस्तु के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने पिछले कुछ सालों में कई बार बिजली के दाम बढ़ाए हैं और बस किराए में भी भारी बढ़ोतरी की गई है। आम जनता महंगाई के बोझ तले पिस रही है।

ad

‘पेट्रोल, डीजल, गैस से लेकर सब्जी तक सब कुछ महंगा’

भूपेश बघेल ने कहा कि आज महंगाई की स्थिति यह है कि पेट्रोल और डीजल के भाव बढ़ चुके हैं, डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं और रसोई गैस की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि सिर्फ ईंधन ही नहीं, बल्कि बिजली की दरें, चीनी के भाव, खाने के तेल, और यहां तक कि रोजमर्रा की जरूरत वाली चीजें जैसे लहसुन और प्याज के दाम भी बेकाबू हो चुके हैं। उन्होंने जनता की परेशानियों का हवाला देते हुए कहा कि महंगाई की वजह से आम आदमी का घर चलाना मुश्किल हो गया है।

youtube