स्वतंत्र बोल
रायपुर 12 अक्टूबर 2026: छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य कर (जीएसटी) विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के तहत ज्वाइंट कमिश्नर स्तर के 10 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। इस फेरबदल में सबसे मुख्य बदलाव बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट (BIU) में हुआ है, जहां के चीफ को बदल दिया गया है।
बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट में बड़ा बदलाव
राज्य सरकार के इस आदेश के तहत ज्वाइंट कमिश्नर सोनल के. मिश्रा को बिजनेस इंटेलिजेंस यूनिट (BIU) की नई हेड बनाया गया है। उनसे पहले इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी संभाल रहे ज्वाइंट कमिश्नर नरेंद्र वर्मा को बीआईयू से हटा दिया गया है।


