स्वतंत्र बोल
रायपुर 29 अगस्त 2025: राजधानी रायपुर में चरित्र पर शक होने की वजह से पति ने अपने बच्चों के सामने उनकी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक महिला तीजा से मायके से लौटकर वापस अपने ससुराल आई थी। इसी दरमियान घर में खाना पर परोसते समय आरोपी ने हमला कर दिया। जिसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र का है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कृष्ण कुमार सेन ने बताया कि उनके 3 बेटे हैं। परिवार सैलून दुकान चलाता है। उनका बेटा मुकेश सिंह अपनी पत्नी प्रियंका और 2 बच्चों के साथ ऊपर के कमरे में रहता है। 27 अगस्त के शाम उनकी बहू प्रियंका सेन तीजा मनाकर मायके से वापस ससुराल लौटी थी। रात 10 बजे मुकेश अपनी पत्नी प्रियंका के चरित्र पर शक करते हुए झगड़ा कर रहा था।

खाना परोसते समय सिर पर मारी रॉड
इस दरमियान प्रियंका सेन बच्चों को खाना परोस रही थी। तभी मुकेश ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। फिर अचानक उसने लोहे की रॉड से अपनी पत्नी के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया। रॉड सिर पर लगते ही महिला जमीन पर गिर गई और खून निकलने लगा। महिला बचाओ बचाओ भी चिल्लाने लगी। पिता की क्रूरता देखकर बच्चे जोर-जोर से रोने लगे।
छात्राओं से बेड टच और छेड़छाड़ करने वाले शिक्षक की सजा बरकार, हाई कोर्ट ने नहीं दी राहत
पिता पर भी किया जानलेवा हमला
इस शोरगुल की आवाज सुनकर कृष्ण कुमार सेन कमरे में पहुंचा, तो मुकेश ने रॉड से पिता पर भी हमला कर दिया। जिससे पिता के हाथ और आंख के पास चोटें आई। जैसे तैसे पिता ने बेटे को रोका। फिर परिवार के लोगों ने महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए अभनपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। जहां अगले दिन 28 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
आरोपी ने किया सरेंडर
इस घटना के बाद आरोपी मुकेश कुमार सेन पुलिस थाने पहुंच गया। उसने वारदात में इस्तेमाल रॉड के साथ पुलिस को सरेंडर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने पहले हाफ मर्डर का केस दर्ज किया था लेकिन महिला की मौत के बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई है। इस मामले में पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजगी।
