ऑपरेशन मुस्कान से मासूमो की लौटी मुस्कान, 814 गुमशुदा बच्चों को पुलिस ने किया बरामद

स्वतंत्र बोल
रायपुर 8 अगस्त 2025: छत्तीसगढ़ पुलिस का अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” चर्चा में है। इस प्रदेशव्यापी अभियान के तहत पुलिस ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है. पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन और पुलिस महानिरीक्षक अजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में 1 से 31 जुलाई 2025 तक चले इस अभियान के तहत 113 बालक और 701 बालिकाओं समेत कुल 814 गुमशुदा बच्चों को खोज निकाला गया.

इस अभियान के लिए प्रत्येक जिलों में विशेष रूप से टीमों का गठन किया गया था. गठित विशेष पुलिस टीमों ने बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों, धार्मिक स्थलों और अन्य संभावित स्थानों पर सघन खोजबीन की. इनमें से 122 बच्चे अन्य राज्यों से बरामद किए गए, जिनमें उत्तरप्रदेश (9), बिहार (6), मध्यप्रदेश (24), आंध्रप्रदेश (4), तेलंगाना (12), ओडिशा (8), दिल्ली (3), महाराष्ट्र (31) सहित कई राज्य शामिल हैं.

राज्य में होगा, शिक्षा, नवाचार और कौशल विकास के नए युग का आरंभ: सीएम साय

सबसे अधिक बच्चों की बरामदगी में जिला दुर्ग (181), बिलासपुर (151) और जांजगीर-चांपा (60) शीर्ष पर रहे. बरामद बच्चों को पुलिस ने विधिवत उनके परिजनों के सुपुर्द किया, जिससे परिवारों के चेहरे पर वर्षों बाद मुस्कान लौट आई.