स्वतंत्र बोल
नई दिल्ली, 09 जून 2025: महाराष्ट्र के मुंबई से लगे कल्याण में हुए हादसे के बाद रेलवे ने बड़ा ऐलान किया है। रेलवे ने मुंबई उपनगरीय डिवीजन के लिए निर्मित होने वाले सभी रेल डिब्बों को स्वचालित दरवाजों की सुविधा से सुसज्जित करने की घोषणा की है। इसके अलावा, रेलवे ने वर्तमान में संचालित सभी कोचों को इस सुविधा से सुसज्जित करने के लिए दोबारा डिजाइन करने का भी ऐलान किया है। बता दें कि, कल्याण जंक्शन (kalyan junction) पर सोमवार (9 जून) को चलती लोकल ट्रेन से 10-12 यात्री नीचे गिर गए थे। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई।
मुंबई रेल हादसे के बाद रेलवे ने की बड़ी घोषणा : लोकल ट्रेन के डिब्बों में लगाए जायेंगे स्वचालित दरवाजे, चलती ट्रेन से गिरकर हुई थी 6 लोगों की मौत

