स्वतंत्र बोल
धमतरी,02जून 2025: तीन अलग-अलग जगहों पर अवैध शराब परिवहन और बिक्री कर रहे चार आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना था मिला की शराब भट्ठी मोड़ के पास सिहावा के पास रास्ते में दो व्यक्तियों द्वारा बोलेरो वाहन में शराब परिवहन कर रहे की सूचना पर तत्काल थाना सिहावा पेट्रोलिंग मौके पर पहुंचकर बोलेरो वाहन क्र.सीजी.27 -K-2553 को रोककर उसमें सवार चालक सहित दोनों व्यक्तियों पूछताछ किया गया जो अपना-अपना नाम रिंकू मरकाम पिता सहदेव मरकाम एवं आशाराम मरकाम पिता कज्जा मरकाम दोनों साकिन आमाडीह थाना बिश्रामपुरी के रहने वाला बताये जो बोलेरो में अवैध रूप से शराब परिवहन करते मिले जिसके कब्जे से 10 बॉटल फ्रंट लाईन अंग्रेजी शराब,1-1 बॉटल में 750-750 एम एल भरी कुल 07 लीटर 500 एमएल.कीमती 7,000/- रूपये,प्रयुक्त बोलेरो वाहन क्र.सीजी 27-K.2553 कीमती 5,00,000/- रूपये जुमला कीमती 5,07,000/- रुपये जप्त कर थाना सिहावा में अप.क्र. 38/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही किया गया।
बोलेरो से कई बोतल शराब जब्त, महिला समेत 4 लोग गिरफ्तार


