स्वतंत्र बोल
कवर्धा, 15 मई 2025 : छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शादी के मंडप में चल रही हल्दी रस्म के दौरान पुलिस ने अचानक एंट्री मारी और दूल्हा बनकर बैठे SIB के प्रधान आरक्षक बहादुर सिंह मरावी को भरी महफिल में सबके सामने गिरफ्तार कर लिया। हल्दी लगे चेहरे के साथ मंडप से गिरफ्तार किए जाने की घटना ने रिश्तेदारों और मेहमानों को हैरानी में डाल दिया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
दरअसल, हेड कांस्टेबल पर नौकरी का झांसा देकर करीब 6 लाख रुपये की ठगी करने और एक युवती के साथ लंबे समय तक दैहिक शोषण करने का गंभीर आरोप है। यही नहीं, एक दिन पहले ही उसके खिलाफ फर्जी नियुक्ति आदेश देने की दूसरी FIR दर्ज की गई थी।
मंडप से हुई गिरफ्तारी
पुलिस को जैसे ही आरोपी की लोकेशन की जानकारी मिली, टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मंडप से ही बहादुर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उस समय हल्दी की रस्म चल रही थी और शाम को बारात निकलने की तैयारी थी। रिश्तेदार और मेहमान पूरी तरह स्तब्ध रह गए जब पुलिस ने मंडप में पहुंचकर दूल्हा बने मरावी को पकड़ लिया।
एक और FIR एक दिन पहले ही दर्ज
दिलचस्प बात यह है कि एक दिन पहले ही मरावी के खिलाफ एक और FIR दर्ज की गई थी। इस मामले में उस पर तीन गोपनीय सैनिकों से आरक्षक की नौकरी लगाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने और फर्जी नियुक्ति आदेश देने का आरोप था। जांच में ये नियुक्ति आदेश फर्जी पाए गए, जिससे मामला और गंभीर हो गया।
लंबे समय से विवादों में
गौरतलब है कि बहादुर सिंह मरावी का नाम पहले भी कई विवादों से जुड़ा रहा है। हेड कांस्टेबल पर पहले भी आरोप लगे हैं, लेकिन हर बार कार्रवाई से बचते रहा। लेकिन इस बार पीड़ितों की शिकायत और सबूत इतने मजबूत थे कि प्रशासन को सख्त कदम उठाना पड़ा।
पुलिस का बयान
इस मामले में कवर्धा एडिशनल एसपी पंकज पटेल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की गई है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
