स्वतंत्र बोल
रायपुर, 01 मई 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज सुकमा, बीजापुर और कांकेर क्षेत्र से आए नक्सल पीड़ितों की मुलाकात हुई। सभी ने बीजापुर के कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों में सुरक्षाबल के जवानों द्वारा नक्सलियों के खिलाफ मुठभेड़ को जारी रखने का आग्रह किया।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बता दें कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना राज्य की सरहद पर स्थित कर्रेगुट्टा की पहाड़ी के एक हिस्से को जवानों ने फतह कर लिया है। 9 दिनों में करीब 5 हजार फीट की चढ़ाई कर जवान ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। यहां से नक्सलियों को खदेड़कर तिरंगा फहराया दिया है। वहीं प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलियों को सरेंडर करने कहा है, शांति वार्ता की पेशकश ठुकरा दी है।
