स्वतंत्र बोल
दिल्ली, 01 मार्च 2025: दिल्ली में 27 साल के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनी है। बीजेपी ने चुनाव में महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को 2500-2500 रुपये देने का वादा किया था।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अब सवाल उठ रहा है कि महिलाओं के खातों में पैसे कब आएंगे? इसे लेकर जगह और तारीख सामने आ गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और सीएम रेखा गुप्ता की मौजूदगी में इस योजना का ऐलान होगा।
सूत्रों के अनुसार, रेखा गुप्ता की सरकार दिल्ली में 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना लागू कर सकती है। महिला दिवस के दिन महिलाओं को 2500 रुपये मिल सकते हैं। बताया जा रहा है कि इसे लेकर 5000 महिलाओं की मौजूदगी में दिल्ली के JLN स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जेपी नड्डा और रेखा गुप्ता की ओर से महिला समृद्धि योजना की घोषणा की जाएगी।
महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य दिल्ली की महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आर्थिक मदद, ट्रेनिंग और रोजगार के मौके प्रदान किए जाएंगे। साथ ही महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये भी मिलेंगे।
दिल्ली सरकार 8 मार्च को महिला समृद्धि योजना की पहली किस्त जारी कर सकती है। हालांकि, अभी यह तय नहीं है कि इस योजना का लाभ किन महिलाओं को मिलेगा? महिलाओं को आवेदन करने के लिए भारत सरकार की ऑफिशियल वेबसाइट https://services.india.gov.in/ पर विजिट करना पड़ेगा, जहां वह दस्तावेजों के साथ अपने फॉर्म सबमिट कर सकेंगे।
Aadhaar SIM Link: आपके Aadhaar से कितने सिम हैं लिंक? ऑनलाइन ऐसे कर सकते हैं चेक
