रायगढ़ : हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, गांव में दहशत का माहौल

रायगढ़

स्वतंत्र बोल
रायगढ़ 12  फ़रवरी 2025:
रायगढ़ में फिर से हाथी का आतंक देखने को मिला है. हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. आज सुबह जंगल में ग्रामीण की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है. घटना के बाद वन विभाग की टीम जांच में जुट गई है.

ad

जानकारी के मुताबिक, जिले के ग्राम बरौद में 50 वर्षीय बंधन राठिया कल सुबह जंगल की ओर गया था. जंगल में हाथी ने हमला कर ग्रामीण को मौत के घाट उतार दिया. आज सुबह मामले की जानकारी ग्रामीणों को मिली थी तो बंधन राठिया की खोजबीन शुरू की गई. बरोदा के जंगल में मृत ग्रामीण का शव छत-विक्षत हालात लाश मिला है.

youtube

घटना के बाद वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुट गई है. पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बड़ी संख्या में हाथियों का दल विचरण कर रहा है. वन विभाग को बरौदा के जंगल में हमला करने वाले हाथी की जानकारी थी, मगर लोकेशन ट्रैस नहीं हो सकीय थी. ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश है. वहीं घटना से क्षेत्र दहशत फैल गई है.

कोरबा : प्रेम प्रसंग में आत्महत्या! पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस