रायपुर.29 जनवरी 2023: राज्य स्तरीय युवा महोत्सव के दूसरे दिन साइंस कॉलेज मैदान स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कुचीपुड़ी, ओड़िसी और मणिपुरी नृत्य पर विभिन्न संभागों से आए युवाओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
ओड़िसी नृत्य में 15 से 40 आयु वर्ग ने रायगढ़ की श्रुति दास ने प्रथम, दंतेवाड़ा के पूनम गुप्ता ने द्वितीय एवं राजनांदगावं के गजानंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ओड़िसी नृत्य के ही 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में रायपुर संभाग के धमतरी जिला की सरिता साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुचीपुड़ी नृत्य के 15 से 40 आयु वर्ग के प्रतिभागियों में दुर्ग के दुष्यंत कुमार साहू ने प्रथम, रायपुर की वर्षा वेणुगोपाल ने द्वितीय और कोरिया जिले के घनश्याम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मणिपुरी नृत्य में बलौदाबाजार जिले की हेमलता साहू ने 15 से 40 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
जहां ओड़िसी नृत्य के निर्णायक मंडल में डॉ. पूर्ण राअत और शिवप्रसाद बेहरा शामिल रहे। तो वहीं कुचीपुड़ी और मणिपुरी नृत्य के लिए निर्णायक मंडल में सुमी अजय टी सुनैना और एम. वी लक्ष्मी शामिल रही।
युवा महोत्सव से मिल रहा युवाओं को अभिव्यक्ति का अवसर: डॉ.टेकाम
