रायपुर 25 अगस्त 2022. बाल अधिकारों के सरंक्षण के लिए आयोग द्वारा “आह्वान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राजधानी के सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में बाल अधिकार सरंक्षण आयोग की अध्यक्षा श्रीमती तेजकुंवर नेताम ने युवाओ को बाल अधिकारों के सरंक्षण के लिए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि
“आज बच्चों में मोबाइल के प्रति बढ़ते हुए मोह और अन्य नशीले पदार्थों के उपयोग पर रोक लगाने के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना होगा। उन्होंने अनुशासन को सफलता की कुंजी बताया।”
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
भिलाई इन्स्टीट्यूट आफ टेक्नाॅलाजी के संचालक डाॅ. टी. रामाराव डायरेक्टर ने कहा कि आयोग द्वारा युवाओं को बाल अधिकारों के संरक्षण के प्रति जागरूक करना बेहद सराहनीय पहल है, युवाओ को अपनी शक्ति का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। मैट्स युनिवर्सिटी के कुलसचिव गोकुलानंदा पण्डा ने अपने उद्बोधन में कहा कि “प्राकृतिक रूप से इस धरती पर जन्म लिये गये प्रत्येक प्राणी को उसके जीवन, विकास, संरक्षण और सहभागिता का अधिकार प्राप्त है, यदि युवा समाज में जाकर इस विषय पर जागरूक करने का कार्य करें तो निश्चित रूप से बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी, उन्होंने आयोग को सकारात्मक पहल के लिए साधुवाद दिया। कार्यक्रम में 100 छात्रों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को मैट्स युनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग की एचओडी डाॅ.शाईस्ता अंसारी, बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के सदस्य श्रीमती पुष्पा पाटले, अगस्टीन बर्नाड, श्रीमती पूजा खनुजा, सोनल कुमार गुप्ता एवं श्रीमती आशा संतोष यादव ने संबोधित किया। कार्यक्रम में गतिविधियों, रचनात्मक खेल और फिल्मों तथा सहज प्रदर्शन के माध्यम से आयोग के सचिव प्रतीक खरे ने बाल अधिकारों के संबंध में गहराई से जानकारी दी।
बाल सरंक्षण आयोग में हुई नियुक्तियां, शपथग्रहण में शामिल हुई मंत्री भेंडिया..
