जांजगीर-चांपा 24 नवम्बर 2022: जांजगीर जिले में एक युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली है। ट्रेन से कटने के कारण उसके शरीर के 2 टुकड़े हो गए। लाश क्षत विक्षत हालत में मिली है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
बुधवार सुबह ग्राम लटिया से होकर गुजरी रेल लाइन लटिया केबिन के पास एक युवक का शव मिला। घटना बीती रात की बताई जा रही है। वहां काम करने वाले कर्मचारियों ने उसका शव देखा था। जिसके बाद स्टेशन मास्टर को इस बात की सूचना दी गई। तब उसने रेलवे पुलिस और अकलतरा पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को देखा।
पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची। तब शव के 2 टुकड़े मिले। हाथ में टैटू बना हुआ था। उसमें लिखा था I LOVE U रिक्कू, दूसरे हाथ में लिखा था मॉम-डैड। इस पर पुलिस ने आस-पास उसके बारे में जानकारी जुटाई। मगर उसका कुछ पता नहीं चल सका है। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
रायपुर रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा, पार्सल ट्राली से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन
