बीमारियों के ईलाज और सरल पद्धति पर कार्यशाला, जुटे देश विदेश के ENT डॉक्टर्स.. रविवार को होगा समापन।

रायपुर 7 जनवरी 2023.  राजधानी में नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स का दो दिवसीय राज्य स्तरीय सम्मेलन व जीवंत शल्य क्रिया कार्यशाला प्रारंभ हुआ। कार्यशाला में विभिन्न राज्यों और विदेश से आये करीब 150 से अधिक डॉक्टर्स ने ईलाज के विभिन्न तरीको और पद्धतियों पर चर्चा की। लखनऊ के सर्जन डॉ राकेश श्रीवास्तव एवं चित्रदूरगा के डॉ एनबी प्रह्लाद द्वारा कान के पर्दे एवं हड्डी स्टेप्स प्रत्यारोपण सर्जरी एवं स्वाँस नली की जटिल सर्जरी को आधुनिक पद्धति से सरल विधि द्वारा समझाया। स्नातकोत्तर छात्रों द्वारा विभिन्न विषयों में किये गए शोध और दुर्लभ बीमारियों की जानकारी और उसके निराकरण के उपाय से सम्बंधित पोस्टर प्रदर्शन किया गया।
रविवार के सत्र में डॉ जे पी निगम मेमोरीयल व डॉ आर एल गुप्ता , व डॉ एन के गोयल मेमोरीयल ओरेशन विशेषज्ञ सर्जन द्वारा दिया जाएगा। रायपुर की कान नाक गला रोग विशेषज्ञों की संस्था AOI द्वारा प्रतिवर्ष अपने गुरुजनों की स्मृति में यह ओरेशन किया जाता है। कार्यशाला का समापन 8 जनवरी को होगा जिसमे सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर्स को पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यशाला में मुख्य रूप से डॉ जेके शर्मा उज्जैन, डॉ गौतम पिंचा, डॉ प्रवीर बनर्जी, डॉ सुनील नेमा, डॉ गिरीश उमरेडकर, डा रतन तिवारी दुर्ग भिलाई, डॉ आरती पांडे , डॉ राजेंद्र जोशी, डॉ आरडी पाठक बिलासपुर, दिनेश पटेल, डॉ वर्षा मुंगतवार रायगढ़, अरुण तिवारी कोरबा, एन के यदु कवर्धा, शैलेंद्र गुप्ता, आरबी सिंग , उषा अरमो अम्बिकापुर, डॉ राकेश गुप्ता रायपुर, आयोजक डॉ सतीश राठी, डॉ अनिल जैन, डॉ अशोक बजाज, डॉ शैलेंद्र केशरवानी , डॉ दिग्विजय सिंग , डॉ ओ पी लेखवानी , डॉ रिपुदमन अरोरा , विभागाध्यक्ष डॉ हंसा बंजारा, डॉ अजीत डहरवाल, डॉ अंकुर चंद्राकर , डॉ रूपा मेहता , डॉ सतीश सतपूते , डॉ संजय तिवारी उपस्थित थे।

 

आईएमए सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने की मुख्यमंत्री भूपेश से मुलाकात, मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन

error: Content is protected !!