आज से बस्तर में डेरा डालेंगे अरुण साव और नारायण, BJP प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष कार्यकर्ताओं की लेंगे बैठक, 5 दिनों तक यहीं कार्यक्रम

बस्तर 21 सितम्बर 2022: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल बुधवार से 5 दिनों तक बस्तर दौरे पर रहेंगे। वे संभाग के सातों जिले में जाएंगे। कार्यकर्ताओं के मुलाकात करेंगे। साथ ही हर जिले में बैठक कर साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बस्तर में जीत दर्ज करने रणनीति बनाएंगे। अरुण साव के प्रदेश अध्यक्ष और नारायण चंदेल के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद उनका पहली बार बस्तर दौरा है।

दरअसल, 21 से लेकर 25 सितंबर तक दोनों नेता बस्तर, सुकमा ,दंतेवाड़ा, बीजापुर, कोंडागांव, नारायणपुर, कांकेर का दौरा करेंगे। आने वाले विधानसभा चुनाव में बस्तर की पूरी 12 विधानसभा सीटों में जीत दर्ज करने भाजपा के एक-एक कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। बताया जा रहा है कि, दोनों नेता बुधवार दोपहर फ्लाइट से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। भाजपाइयों ने उनके स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी है।

छत्तीसगढ़ BJP की नई टीम तैयार, युवा मोर्चा अध्यक्ष साहू की छुट्‌टी, रवि भगत को जिम्मा, गौरीशंकर अग्रवाल जैसे दिग्गजों का भी पत्ता कटा

मां दंतेश्वरी के दर्शन से दौरे की शुरुआत

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद वे सीधे जगदलपुर में स्थित आराध्य देवी मां दंतेश्वरी के दरबार पहुंचेंगे। मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद बस्तर के महाराजा प्रवीरचंद भंजदेव और पूर्व सांसद बलिराम कश्यप की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। फिर, भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी रणनीति बनाएंगे।

पिछले चुनाव में 11 सीटें हारी

दरअसल, पिछले चुनाव में बीजेपी बस्तर संभाग की 12 में से 11 सीटें हार गई थी। बीजेपी को केवल एक सीट दंतेवााड़ा में जीत मिली थी। मगर 2019 लोकसभा चुनाव से पहले नक्सलियों ने हमला कर बीजेपी विधायक की हत्या कर दी। जिसके बाद उस सीट पर उपचुनाव हुआ। उपचुनाव में बीजेपी ये सीट भी हार गई थी। ऐस में दोनों नेताओं का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भी आए थे

बीजेपी की कोशिश है कि किसी भी हाल में इस बार ज्यादा से ज्यादा सीटें पर जीत दर्ज की जाए। यही वजह है कि संगठन में लगातार बैठकों का दौर भी जारी है। इससे कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रायपुर आकर गए हैं। इस मौके पर रायपुर में बड़ी संख्या में प्रदेश भर के कार्यकर्ता पहुंचे थे।

500 लोग बीजेपी में शामिल

वहीं मंगलवार को 500 लोगों ने बीजेपी प्रवेश किया है। इसमें भाजपा से ही बागी हुए नेताओं से लेकर बसपा, जनता कांग्रेस और कांग्रेस के नेता शामिल हैं। रायपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में सह संगठन प्रभारी नितिन नबीन पहुंचे। इसके बाद बड़ी तादाद में अपने समर्थकों के साथ आए नेताओं ने भाजपा जॉइन कर लिया। भाजपा जॉइन करने वालों में बसपा की पूर्व विधायक रहीं कामदा जोल्हे, बालोद जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रहे अभिषेक शुक्ला, भाजपा के बागी संपत अग्रवाल और विजय अग्रवाल, मनेंद्रगढ़ से जनता कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी लखन श्रीवास्तव शामिल थे। इनके अलावा भी कई और नेताओं ने पार्टी जॉइन की है।

error: Content is protected !!