ठगी की शिकार हुई महिला: रकम और जेवर दोगुना करने का झांसा, 33 लाख के जेवर और 42 लाख कैश लेकर भागे शातिर ठग..एफआईआर

रायपुर 23 सितम्बर 2022:अंधविश्वास में आकर एक महिला ठगी की शिकार हो गई। घर में भूत प्रेत का साया बताकर और रकम एवं जेवर दोगुना करने का झांसा देकर शातिर ठगों ने
महिला से 33 लाख के जेवर और 42 लाख कैश ठग लिया। मामला राजधानी के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है, महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ठगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। राजधानी के पुरानी बस्ती निवासी रेखा साहू का आरोपित आशुतोष और आरती से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में हुई थी।

प्रार्थीया रेखा साहू ने बताया रायपुर आने के बाद हम लोग आशुतोष और आरती से मोबाइल से बातचीत करते थे, मार्च 2022 में आशुतोष, आरती पाटिल कसडोल आए। मैं उस समय कसडोल में थी, वहां वे लोग हवन पूजन कराया.दस दिन रुकने के बाद दोनों वापस चले गए. जून 2022 में आशुतोष, आरती पाटिल मेरे घर रायपुर आए. एक- दो दिन रुकने के बाद मेरे पति, मेरे पुत्र लेखराज साहू के साथ कसडोल गए. वहां लगभग एक सप्ताह रुककर पूजा की और बताया कि तुम लोगों के पास जो भी सोना और नगदी रकम है एक माह में दोगुना कर देंगे. हम लोग उनके झांसे में आकर जेवर और नगदी रकम लाल कपड़े में बांधकर आलमारी में रखवा दिए और बोले की एक माह बाद आलमारी खोलना तब तक सोना और रकम दोगुना हो जाएगा। महीनो बाद कपडे में बंधे पोटली को खोलने पर सोना और रुपया दोनों गायब था।

अंश बिल्डर्स कंस्ट्रक्शन में करोड़ों रुपए की ठगी करने वाले आरोपी पति-पत्नी UP से गिरफ्तार

 

error: Content is protected !!