..जब स्पीकर ने मंत्री अकबर से पूछा जाँच आप कराएँगे या मै ? वेंटिलेटर खरीदी में गड़बड़ी का मामला विधानसभा में उठा

रायपुर 16 मार्च 2022.  कोरोना संक्रमणकाल में जांजगीर-चांपा सहित अन्य जिलों में डीएमएफ फंड से वेंटिलेटर और सिटी स्कैन मशीने ख़रीदे जाने का मामला विधानसभा में अकलतरा विधायक सौरभ सिंह ने उठाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पीकर चरणदास महंत ने भारसाधक मंत्री अकबर से पूछा कि आप जाँच कराएँगे या मै ? स्पीकर के ऐसा कहते ही उत्तर दे रहे मंत्री ने जाँच की घोषण की। अकबर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव की अनुपस्थिति में जवाब दे रहे थे।

प्रश्नकाल में विधायक सिंह ने कहा कि जांजगीर चांपा जिले में डीएमएफ फंड से 5 करोड़ 57 लाख रुपये की लागत से केवल दो सप्लायरों से वेंटिलेटर ख़रीदे गए जो भंडार क्रय नियमो का उल्लंघन है। उन्होंने दोनों ही फर्मो के नाम और ख़रीदे गए वेंटिलेटर की संख्या पूछा.. जवाबी में मंत्री ने बताया कि श्रेयश कार्पोरेशन रायगढ़ और मल्टी इंटरनेशनल रायपुर से कोटेशन के आधार पर खरीदी की गई। 5 करोड़ 45 लाख रुपये की लागत से कुल 28 वेंटिलेटर ख़रीदे गए। विधायक ने खरीदी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि

“सिंगल कोटेशन में खरीदी की गई, अधिकारियो ने आपदा को अवसर में बदला.. एक ही कंपनी से तीन अलग अलग रेट पर ख़रीदा गया। क्या इसकी जाँच कराएँगे?

मंत्री ने कहा कि “तीन कंपनियों के दो सप्लायरों से ख़रीदा गया। सभी नियमो के अनुसार ख़रीदा गया., फिर भी विधायक को संदेह है तो जाँच करा लेंगे।”

 

स्मार्ट बोर्ड खरीदी में गड़बड़ी 3: विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप, दामन बचाने में जुटे अधिकारी.. निजी हितो के चलते कुलपति ने साधी चुप्पी?

 

error: Content is protected !!