डौंडी, दल्लीराजहरा, लोहारा 19 नवम्बर 2022: चिटफंड कंपनियों में लोगों की जमा रकम की वापसी के लिए 108 आवेदन मूल कागजात के साथ डौंडी और दल्ली से जिला प्रशासन को भेजा गया है। निवेशकों से दस्तावेज मंगाए गए थे। जिसके चलते तहसील कार्यालय डौंडी में चिटफंड के लिए हितग्राहियों द्वारा जमा किए गए दस्तावेज की कंपनी के हिसाब से अलग-अलग छंटाई कोटवारों के माध्यम से कराया जा रहा है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
करीब 6 माह पहले डौंडी, दल्लीराजहरा, लोहारा, देवरी के तहसील कार्यालय में क्षेत्र के निवेशकों ने जमा किया था। जिसमें डौंडी तहसील ऑफिस में जेएसबी इंफ्रा इंडिया के 1700, आरोग्य धन वर्षा के 1491, साईं प्रसाद के 1162 सहित 52 अन्य कंपनियों के कुल 14783 आवेदन डौंडी तहसील कार्यालय में जमा किए गए।
