रायपुर 17 जुलाई 2023: छत्तीसगढ़ में मॉनसून द्रोणिका एक्टिव है। जिसके चलते मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तेज बारिश की संभावना जताई है। वहीं 18 जुलाई से मॉनसूनी गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। जो कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम से बढ़ेगी.मुंगेली, मोहला–मानपुर, कांकेर, गरियाबंद बलौदाबाजार और बालोद समेत कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। बता दें कि शनिवार से ही रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो रही है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 17 और 18 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, कोरिया, पेंड्रारोड, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर, दुर्ग, बेमेतरा और कबीरधाम जिलों में एक दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा होने की संभावना है।
वहीं येलो अलर्ट में प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर, कोरबा, रायपुर, बलोदाबाज़ार, दांतेवाड़ा और सुकमा ज़िलों में एक दो स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना है।
भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने कई राज्यों के लिए जारी की चेतावनी

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।