नई दिल्ली 7 अक्टूबर 2022: इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर एक व्यक्ति को 28 करोड़ रुपये की एक iPhone वॉच और सात महंगी घड़ी (जिनमें से एक हीरा जड़ा है) की तस्करी (watch smuggling) के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यात्री को APIS प्रोफाइलिंग के आधार पर पकड़ा गया है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
अधिकारी ने कहा कि सात बेहद कीमती घड़ियों की तस्करी का मामला दर्ज किया गया है। चार में से एक सोने से बनी है और उसमें हीरे जड़े हुए हैं। इसके अलावा हीरा जड़ा हुआ एक सोने का कंगन और एक iPhone वॉच भी बरामद किया गया।
28 करोड़ से ज्यादा है कीमत
अधिकारी ने कहा कि सामान की विस्तृत जांच और यात्री की व्यक्तिगत तलाशी के दौरान जैकब एंड कंपनी, पियागेट लाइमलाइट स्टेला, रोलेक्स ऑयस्टर, हीरे जड़ित सोने का एक ब्रेसलेट और एक iPhone सहित कुल सात घड़ियां बरामद हुई हैं। इन सबकी कीमत 28 करोड़ 17 लाख 97 हजार 864 रुपये आंकी गई है।
सीमा शुल्क अधिनियम के तहत मामला दर्ज
बरामद माल सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 110 के तहत जब्त कर लिया गया है। यात्री को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 104 के तहत गिरफ्तार किया गया है। क्योंकि उसके द्वारा किया गया अपराध (watch smuggling) गैर-जमानती है और सीमा शुल्क अधिनियम की धारा 135 के तहत आता है।
आभूषण खरीदने के बहाने जेवरात किया पार, CCTV फुटेज से खुलासा, 2 महिलाएं गिरफ्तार
