क्या व्यापारीयो को उपकृत करने अंतिम दिनों में जारी की गई राशि? सरकारी धन के बंदरबांट की कोशिश, परियोजना अधिकारियो ने लौटाए रकम

रायपुर 1 अप्रैल 2022.  वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में सरकारी धन का को खर्च करने अफसर हर तरीके के हथकंडे अपनाते है ताकि ज्यादा ज्यादा से लाभ लिया जा सके। महिला बाल विकास विभाग अधिकारियो ने प्रदेश के आंगनबाड़ी केन्द्रो के रंग रोगन और मरम्मत के लिए साल के अंतिम दिनों 24 मार्च को भवन अनुरक्षण मद से भारी भरकम राशि जारी की।

कॉल मी सर्विसेस कंपनी संचालक और चीफ इंजीनियर साहू की महिला आयोग में पेशी, कंपनी संचालक की गलती पर आयोग का निर्देश, दो महीने का वेतन दो..

योजना का उदेश्य था स्वयं के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो का मरम्मत और रंगाई पुताई करना। प्रत्येक आंगनबाडी और मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के लिए लिए विभाग ने तीन हजार रुपये के अनुमान से करोडो की राशि जारी। वित्तीय वर्ष समाप्ति के सात दिनों पहले राशि जारी करने का उद्देश्य था मरम्मत पर खर्च करना। इतने कम समय में काम करने में असमर्थता बता अधिकांश सीडीपीओ ने हाथ खड़े कर दिए पैसे लौटा दिया।

दरअसल प्रत्येक वर्ष वित्तीय वर्ष के अंतिम दिनों में जानबूझकर राशि जारी जारी की जाती है ताकि बेहद कम समय पॉलिस कर पैसे आहरित की जा सके। बताते है कि रंगाई पुताई और मरम्मत का काम डौंडीलोहारा के व्यापारी द्वारा संधारित किया जाता है। जिसमे संचालनालय के आईसीडीएस सेक्शन द्वारा सहयोग किया जाता है। अब राशि उपयोग नहीं होने पर इस वित्तीय वर्ष में एक साथ दो वर्षो का उपयोग किया जा सके। उक्त कारोबारी को फर्नीचर आपूर्ति सहित विभिन्न काम आईसीडीएस से दिया जाता है।

घोटालेबाज सहायक संचालक समीर पांडेय, एके इंटरप्राइजेस और बाबूलाल जायसवाल पर अधिकारी मेहरबान, जाँच के बाद दोबारा जाँच,, जिम्मेदारों का तर्क- चल रही जाँच, फिर होगी कार्यवाही

error: Content is protected !!