भेंट मुलाकात 2.0: भेंट मुलाकात के दूसरे चरण की शुरुआत, रायगढ़ में मुख्यमंत्री लगाएंगे चौपाल.. ग्रामीणों से होगा सीधा संवाद

रायपुर 31 अगस्त 2022.  मुख्यमंत्री के भेंट मुलाकात कार्यक्रम का दूसरा चरण कल से शुरू होगा। सीएम भूपेश बघेल गुरुवार को रायगढ़ में आम जनता से मुलाकात कर शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे। वे दौरे में गांवों, तहसील कार्यालयों, पुलिस थानों, जनपद कार्यालयों, स्कूलों, आंगनवाड़ियों, स्वास्थ्य केंद्रों के कामकाज तथा सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत अधोसंरचनाओं की उपलब्धता का जायजा लेने के साथ ही ग्रामीणों, प्रमुख व्यक्तियों एवं जनप्रतिनिधियों के प्रत्यक्ष भेंट एवं चर्चा कर उनसे आवश्यक सुझाव भी ले रहे हैं।
भेंट मुलाकात के पहले चरण में सीएम ने सरगुजा और बस्तर संभाग के विधानसभा क्षेत्रो का दौरा का योजनाओ की जमीनी हकीकत जाना था। बारिश और किसानो के खेती किसानी में व्यस्त होने से भेंट मुलाकात कार्यक्रम दो महीने से बंद था जो कल से फिर शुरू होगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण सीधे मुख्यमंत्री से संवाद करेंगे।

वन अधिकार पट्टा से सवरेगा जीवन, मिलेगा सरकारी योजनाओ का लाभ.. तीन दिनों में 1848 ग्रामीणों को मिला वन अधिकार पट्टा

error: Content is protected !!