बलौदाबाजार 31 जुलाई 2023: जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। ते रफ्तार दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घटन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मृत युवक के शव को पुलिस अपने कब्जे में ले ली है, वहीं घायलों को अस्पताल भेजवाया गया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोटोपार बायपास में दो बाइक में आमने-सामने की भीषण टक्कर हुई। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर र्रोप से घायल हैं। घटना की सूचना पर कोतवाली और यातायात पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को उठा ईलाजउपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया गया। मृतक और घायल कहां के रहने वाले हैं पता नहीं चल पाया है। फिलहाल, कोतवाली पुलिस सभी का पता लगाने में जुटी हुई है।

हिन्दी न्यूज़ की सबसे तेजी से उभरती हुई वेबसाइट और हिंदी मासिक पत्रिका है। देश-प्रदेश की राजनीतिक, समसामयिक, ब्यूरोक्रेसी, शिक्षा, नौकरी, मनोरंजन, बिजनेस और खेलकूद सहित आम जन सरोकारों वाली खबरों के लोगो तक पहुंचाना, खबरों के माध्यम से उनके जीवन में बदलाव लाना ही हमारा उद्देश्य है।