सूरजपुर 10 मई 2023: सोनगरा जंगल के पास बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट इतना जोरदार था कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो महिला समेत 4 की मौत हो गई है, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
WhatsApp Group
|
Join Now |
Facebook Page
|
Follow Now |
Twitter
|
Follow Us |
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के अनुसार, बोलेरो शादी से बारातियों को लेकर वापस लौट रही थी। तभी सोनगरा जंगल के पास ट्रक और बोलेरो में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे 4 की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जिसके बाद घायलों को उपचार के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
बस और ट्रैक्टर में जोरदार भिड़ंत, दर्दनाक हादसे में ड्राइवर समेत 2 की मौत, 5 घायल
