जगदलपुर 23 अक्टूबर 2022: जगदलपुर का एक युवक टेलिफोनिक फ्रॉड का शिकार हुआ है। बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बाइक की डीलरशिप दिलाने के नाम पर युवक से करीब 9 लाख 30 हजार 500 रुपए की ठगी हुई है। हालांकि, मामले की शिकायत के बाद छत्तीसगढ़ पुलिस ने बिहार से आरोपी युवकों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से करीब 44 ATM कार्ड भी बरामद किया गया है। मामला जगदलपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
जानकारी के मुताबिक, जून 2022 में जगदलपुर के रहने वाले आशीष अग्रवाल के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन के पीछे बात कर रहे व्यक्ति ने खुद को इलेक्ट्रिक बाइक का डीलर करने वाला बताया। बातों-बातों में ही उसने आशीष अग्रवाल को अपने जाल में फंसा लिया। डीलरशिप लेने के लिए कन्वेंस कर लिया।
जिसके बाद आरोपी ने डीलरशिप लेने से पहले रजिस्ट्रेशन समेत विभिन्न कागजी कार्रवाई के लिए अलग-अलग किस्तों में 9 लाख 30 हजार 500 रुपए खुद के खाते में डलवा लिए। फिर कुछ दिन के बाद युवक रजिस्ट्रेशन के दस्तावेज देने के लिए फोन लगाया। लेकिन, जिस नंबर से फोन आया था वह नंबर बंद मिला। युवक ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद SP जितेंद्र सिंह मीणा ने सायबर सेल की टीम को आरोपी का पता लगाने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही जिस बैंक में युवक ने पैसे ट्रांसफर किए थे उसकी पूरी फाइल खंगाली गई। जिसमें पता चला कि आरोपी का नाम शशिकांत प्रसाद (24) है, जो बिहार के नालंदा का रहने वाला है। जिसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी को पकड़ने के लिए बिहार भेजा। जहां एक घर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
