मुंबई 7 अक्टूबर 2022: दिग्गज अभिनेता अरुण बाली का 79 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह फिल्म ‘3 इडियट्स’, ‘पीके’, ‘रेडी’, ‘बर्फी’, ‘ओह माय गॉड’, ’केदारनाथ’, ‘जमीन’ और ‘सौगंध’, ’जेंटलमैन’, ‘फूल और अंगारे’, ‘खलानयक’,और ‘पानीपत’ समेत कई फिल्मों में शानदार अभिनय करने के लिए फेमस हैं। जैसे ही अरुण बाली के निधन की खबर सामने आई उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सितारे शोक में डूब गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
23 दिसंबर 1942 को पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे अरुण बाली ने अपने लंबे करियर में कई फिल्में और टीवी शोज किए। उन्होंने न केवल हिन्दी फिल्मों में काम किया बल्कि तेलुगू और पंजाबी फिल्मों में भी अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ी थी। अरुण बाली ने अपने करियर में अधिकतर चरित्र भूमिका ही निभाई। उन्होंने बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारों के साथ काम किया और अलग-अलग किरदार में दर्शकों के दिलों पर लंबे समय तक राज किया।
अरुण बाली के टीवी शोज
अरुण बाली की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘सौगंध’ से किया था, जो साल 1991 में रिलीज हुई थी. हालांकि बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले अरुण बाली कई टीवी शोज में काम किया था। अरुण बाली ने अपना टीवी डेब्यू साल 1989 में टीवी शो ‘दूसरा केवल’ किया था। इसी साल वह ‘फिर वही तलाश’ शो में भी नजर आए थे। पॉपुलर टीवी शो ‘नीम का पेड़’ में उनके किरदार को बेहद पसंद किया गया था। साल 1991 में सीरियल ‘चाणक्या’ में किंग पोरस की भूमिका अदा की थी। दूरदर्शन के बेहद ही पॉपुलर शो ‘स्वामिमान’ में उन्होंने कुंवर सिंह का किरदार निभाया था। साल 2000 में उन्होंने ‘कुमकुम’ सीरियल ऑफर हुआ। इसमें उन्होंने हर्षवर्धन वाधवा की भूमिका निभाकर घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी।
