शाकाहारी कुत्ता टमाटर और सब्जियां खाकर भरता है पेट

शहडोल 5 अक्टूबर 2022: आम तौर पर सभी कुत्तों को मांस खाना पसंद है। मांस कुत्तों का पसंदीदा खाना होता है। वहीं हम आपको शहडोल जिले के कोयलांचल नगरी धनपुरी में एक ऐसे कुत्ते से मिलवाते हैं, जो कच्ची सब्जियां खाकर अपना पेट भरता है। सब्जियों में टमाटर उसका पसंदीदा खाना है। नवरात्रि में तो पिछले 9 दिन केवल सब्जियां का सेवन कर रहा है। अपने अजीब खान-पान को लेकर यह लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।

वहीं लोग इसे आस्था से भी जोड़कर देखते हैं। लोगों का कहना है कि नवरात्रि के इस पवन पर्व पर कुत्ता पूरी तरह शाकाहारी हो जाता है। उसके इस अदभुद नजारे को देख लोग vegetarian dog नाम से बुलाते हैं।यह अनोखा Vegetarian Dog शहडोल जिले के धनपुरी नगरपालिका अन्तर्गत कोयलांचल नगरी धनपुरी में है। यह टमाटर बड़े ही चाव से खाता है।

लोग इसे आस्था से भी जोड़कर देखते हैं। लोगों ने कहा कि नवरात्रि के पवन पर्व पर कुत्ता पूरी तरह शाकाहारी हो जाता है। उसके इस अद्भुद नजारे को देख लोग vegetarian dog नाम से पुकारते हैं।सब्जी दुकानों के पास गुजारता है पूरा दिन

इस शाकाहारी कुत्ते को सब्जियां और फल अच्छा लगता है। वो भी मुख्य रूप से इसे टमाटर ज्यादा पसंद है। शायद यही कारण है कि ये कुत्ता फल और सब्जियों के दुकान के आस-पास अपना पूरा दिन गुजरता है। दुकानदार भी इसे सब्जियां खिलाते हैं।

राजेश गुप्ता, लाली गुप्ता सहित अन्य लोग बताते है कि नौ रात्रि के शुरुआती दिन से ही यह आवारा कुत्ता शाकाहारी हो जाता है। हर केवल सब्जियों का सेवन करता है। वहीं राजेश का कहना है कि ऐसा यह कुत्ता लंबे समय से करता आ रहा , नौ रात्रि में ये पूर्णतः शाकाहारी हो जाता है।

वनमंत्री श्री अकबर ने बारनवापारा में वन्यप्राणियों की सुरक्षा उपायों व पर्यटकों के लिये सुविधाओं का जायजा लिया।

error: Content is protected !!