“स्वतंत्र बोल”
रायपुर 10 जून 2023. राज्य लोक सेवा आयोग में भर्ती में जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को अभ्यर्थियों के पालको और बीजेपी नेता गौरीशंकर श्रीवास ने प्रेसवार्ता लेकर आयोग के चैयरमेन टामनसिंह सोनवानी पर गंभीर आरोप लगाया। श्रीवास ने कहा कि
“नियुक्तियों में गड़बड़ी की गई, बैकडोर एंट्री दी गई और अब सबूतों को नष्ट करने टेंडर जारी किया गया है। आयोग के चैयरमेन सोनवानी प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवाओ के भविष्य से खिलवाड़ कर रहे है। एक एक पदों की बोली लग रही है, जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक कांग्रेस नेताओ और अधिकारियो के रिश्तेदारों को उपकृत किया जा रहा है। ऐसे में सरकार जाँच की बजाये ऐसे उन्हें खुली छूट दे रखी है। श्रीवास ने पूछा कि गड़बड़, घोटालो के लिए सोनवानी को आयोग चैयरमेन बनाया गया था?”
दरअसल लोकसेवा आयोग ने कुछ दिनों पहले अनुपयोगी उत्तर पुस्तिकाओं, कागज और लिफ़ाफ़ों को बेचने टेंडर जारी किया था, जिस पर आरोप लग रहा कि गड़बड़ियों के साक्ष्य छिपाने आनन फानन में टेंडर जारी कर दस्तावेजों को मिटाया जा रहा। आयोग किसी भी प्रकार के सवालो का जवाब भी नहीं दे रही है। प्रेसवार्ता में जशपाल सूरी, अंकित द्विवेदी और चंद्राकर भी मौजूद रहे।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
सवालो में पीएससी चैयरमेन: क्या पैसे लेकर की गई नियुक्ति, आखिर एक ही परिवार से कैसे बने अधिकारी..?
