रेडी टू इट वितरण पर विधानसभा में हंगामा, विपक्षी विधायकों के सवालो से घिरी मंत्री भेंडिया.. अजय चंद्राकर ने लगाए गंभीर आरोप

रायपुर 11 मार्च 2022.  विधानसभा में महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया रेडी टू इट से सम्बंधित पूछे गए प्रश्नो पर घिरती नजर आई। शुक्रवार को प्रश्नकाल में रेडी टू इट के वितरण व्यवस्था में बदलाव पर विपक्षी पार्टी के विधायकों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रेडी टू इट का काम महिला समूहों से छीनकर उद्योगपति को दिया गया है। इस मसले में मंत्री भेंडिया के जवाब से विपक्षी विधायक हंगामा करने लगे और नारे बजी करते होते गर्भगृह में चले गए।

बीजेपी सदस्य रजनीश कुमार ने रेडी टू इट के व्यवस्था परिवर्तन को लेकर सवाल पूछा तो मंत्री ने सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला देते हुए व्यवस्था परिवर्तन करना बताया। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ में वर्तमान में प्रचलित पूरक पोषण आहार व्यवस्था अंतर्गत रेडी टू इट फ़ूड निर्माण और वितरण का बीज विकास निगम द्वारा स्थापित यूनिट के जरिये करने के निर्देश दिए गए है, यह व्यवस्था 1 अप्रैल से लागू किया जायेगा।”

विधायक अजय चंद्राकर के पूरक सवाल के जवाब में मंत्री ने बताया कि महिला स्व सहायता समूहों को काम से हटाया नहीं जा रहा, उन्हें वितरण कराया जायेगा। सुप्रीम कोर्ट के पारित आदेश के अनुसार हितग्राहियो को पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत वितरित रेडी टू इट के व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।  रेडी टू इट को लेकर बीजेपी सदस्य अजय चंद्राकार ने गए गंभीर आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि बीज निगम का रायगढ़ का प्लांट बंद है, उन्होंने साथ चलकर देखने की चुनौती भी दी। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़िया की बात करते है और छत्तिसगढ़ की महिला समूहों से काम छिना जा रहा है।

प्रदेश में 1605 समूह कार्यरत

पूरक पोषण आहार रेडी टू इट में प्रदेश भर में कुल 1605 महिला समूहों के द्वारा निर्माण और वितरण का काम किया जा रहा है इन समूहो में 16555 महिलाये जुडी हुई है।

 

error: Content is protected !!