भिलाई 28 दिसंबर 2022: भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से लोहा चोरी की यूं तो कई खबर सामने आई हैं, लेकिन बीती रात यहां एक अनोखी लोहा चोरी की घटना हुई। एक युवक ई-स्कूटर लेकर प्लांट के अंदर घुसा और वहां से 60 किलो लोहे की प्लेट चोरी कर ले जा रहा था। उसने अपना स्कूटर इस तरह से मॉडीफाइड कराया था कि लोहे की प्लेट स्कूटर के फुटरेस्ट के नीचे रख लिया और वो किसी दिखाई नहीं दीं।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
आरोपी को बीएसपी सुरक्षा में लगी सीआईएसएफ की टीम ने पकड़ा और भट्टी पुलिस के हवाले किया। भट्टी पुलिस के मुताबिक आरोपी कमलेश ढीमर (37 साल) मरोदा सेक्टर का रहने वाला है। उसने एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को मॉडीफाइड कराया था। उसने स्कूटर के फुट रेस्ट के नीचे के स्थान में होल कराकर काफी बड़ी जगह बनाई हुई थी। वह दूसरे युवक का गेट पास लेकर प्लांट के अंदर रात में घुसा। इसके बाद वहां से लोहे की प्लेट चोरी करके फुटरेस्ट के नीचे बने स्थान में जमाकर रखा।
जब वह प्लांट के अंदर से बाहर निकल रहा था तो CISF के जवान ने उससे गेट पास मांगा। गेट पास दूसरे का होने से उसने उसे रोक लिया। सही जवाब न देने पर जवानों ने उसे वहीं बैठा लिया।
रबड़ सीट के नीचे दिखा ढक्कन
CISF के जवान को स्कूटर चालक पर शक हुआ। इसके बाद उन्होंने स्कूटर को बारीकी से चेक किया। चेक करने पर जवान ने जैसे फुटरेस्ट के नीचे रखी रबड़ सीट को हटाया तो उसमें एक ढक्कन की तरह दिखा। उसने उसे खुलवाया तो देखा कि उसके अंदर लोहे की प्लेट रखी है। जब लोहे की प्लेट का तौल कराया गया तो कुल वजन 60 किलोग्राम निकला, जिसकी कीमत 1500 रुपए बताई जा रही है। भट्टी पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
ट्रांसपोर्टर के घर से साढ़े 12 लाख की चोरी, सूने मकान का ताला तोड़कर घुसे चोर
