यूनिसेफ ने बनाया अधिकारी के बेटे को कॉर्डिनेटर..

रायपुर 22 फरवरी 2022.  गड़बड़ी और अनियमितताओं के लिए चर्चित एक सरकारी महकमे के एक अधिकारी चर्चा में है। हाल ही में यूनिसेफ ने प्रदेश के 15 जिलों में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर (जिला समन्वयक) की नियुक्तियां की, जिसमे विभाग में पदस्थ अधिकारी ने अपने बेटे को राजधानी के पडोसी जिले का कॉर्डिनेटर नियुक्त करवाया है। छोटे बच्चो में कुपोषण से बचाने के लिए काम करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था यूनिसेफ ने हाल ही में प्रदेश के 15 जिलों में जिला समन्वयक की नियुक्तियां की है जिसमे विभाग में पदस्थ एक सहायक संचालक ने अपने अनमोल बेटे को नियुक्त करवाया है। जिसके बाद विभाग में कानाफूसी का दौर जारी है। कांकेर बस्तर महासमुंद सहित 15 जिलो में यूनिसेफ ने अपने समन्वयक नियुक्त किया है।

 

‘भुरका’ छिड़कने में “अनुपम”-

खरीदी में गड़बड़ी पर सहायक संचालक को पिछले वर्ष विभाग के उच्चाधिकारी ने निलंबित करने निर्देशित किया था पर साल भर बाद भी उसका परिपालन नहीं हुआ, उलटे उक्त आदेश के एक दिन बाद ही अधिकारी का विभाग बदल गया था। एक बार फिर उसी अधिकारी की बतौर लिंक अफसर विभाग में वापसी हुई है और जब तक किसी अफसर की नियुक्ति ना हो जाये विभाग की जिम्मेदारी उसी के पास रहेगी।

error: Content is protected !!