बेरोजगारों को मिला भत्ता: एक महीने में 16 करोड़ का भुगतान, बेरोजगारों के खाते में सीधे पहुंची राशि.. सीएम भूपेश ने की शुरुआत।

रायपुर 30 अप्रैल 2023.  बेरोजगारी भत्ता योजना की शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की। सीएम भूपेश ने योजना अंतर्गत पात्र पाए गए 66 हजार 256 बेरोजगारों के खातों में 16 करोड़ रूपए की राशि जारी किया। प्रत्येक के खाते में 2500 रूपये की राशि जारी की गई, जो उन्हें अब प्रति माह मिलेंगे। मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम युवाओं को संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि
“भत्ते की राशि आप सभी की उच्च शिक्षा में, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में तथा प्रशिक्षण के दौरान उपयोगी होगी। आप सभी के रोजगार की उचित व्यवस्था हो, इसके लिए भी हमने कार्य योजना बनाई है। यह योजना आपके परीक्षाओ की तैयारी में सहायक होगी। बेरोजगारी भत्ते के लिए आवेदन बेहद सरल है, इसके लिए केवल ऑनलाईन आवेदन करना होता है। डीबीटी से राशि चली जाती है। एक महीने में हमने 16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित कर दी है। पहले इसके पात्रता नियम काफी कठिन थे, अब यह सरल हैं। ढाई लाख रुपये तक के आय वाले इसके पात्र हैं। मैं आज इस राशि का वितरण कर रहा हूं लेकिन सच्ची खुशी तब होगी जब आपको रोजगार मिलेगा।”

स्वतंत्र बोल की खबर पर मुहर: श्रीनिवास राव बने पीसीसीएफ, सरकार ने जताया भरोसा… आदेश जारी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि
“24 मार्च को बेरोजगारी भत्ता योजना पारित हुआ और 1 अप्रैल से ऑनलाईन आवेदन लेना शुरू कर दिया। एक महीने में 67 हजार लोगों को राशि अंतरित कर दी है। एक महीने के भीतर इतना बड़ा काम करना बहुत कठिन था, रोजगार एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने बेहद कम समय में यह कर दिखाया है।”
इस मौके पर कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार मंत्री उमेश पटेल, स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, प्रमुख सचिव कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग डॉ. आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, विभाग के संचालक अवनीश शरण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

युवाओं को मिलेगा 17.50 करोड़ रूपए का बेरोजगारी भत्ता, CM भूपेश बैंक खाते में अंतरण करेंगे भत्ते की राशि

error: Content is protected !!