डिप्टी रेंजर गिरफ्तार: कार्रवाई का भय दिखाकर मांगे 50 हजार, प्रताड़ना से तंग आकर ग्रामीण ने की आत्महत्या

कवर्धा 27 सितम्बर 2022:  पुलिस ने वन विभाग के दो डिप्टी रेंजर को गिरफ्तार किया है। दोनों डिप्टी रेंजर जंगल में ग्रामीण को कार्यवाही का भय दिखाकर उससे 50 हजार रुपयों की मांग किये थे जिससे व्यथित ग्रामीण फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने वन विकास निगम के दो डिप्टी रेंजर प्रवीण परिहार व अनिल कुर्रे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी अनुसार पंडरिया ब्लाॅक के कमराखोर जंगल में पंडरिया निवासी बुधराम बैगा को सैगोन पेड़ काटते दोनों डिप्टी रेंजर रंगे हाथों पकडा था, फारेस्ट अधिकारियो ने कार्यवाही का भय दिखाकर बैगा से 50 हजार रुपए की मांगा था। फारेस्ट अधिकारियो की धमकी से त्रस्त बैगा बुधराम ने मुनमुना के जंगल में पेड़ पर फांसी लगा ली थी। बहुत देर बाद भी बुधराम अपने घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने डिप्टी रेंजरों से परेशान होने को लेकर गुमशुदगी की सूचना कुकदुर थाने में दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कुकदुर सावन सारथी ने बुधराम की तलाशी की। पुलिस को बैगा बुधराम की लाश मुनमुना के जंगल में पेड़ पर लटकती मिली, पुलिस ने मामले की जांच उपरांत दोनों डिप्टी रेंजर प्रवीण परिहार और अनिल कुर्रे के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा।

WCD का रिश्वतखोर बाबू गिरफ्तार: बकाया बिल निकालने समूह संचालिका से माँगा रिश्वत.. एसीबी ने रंगे हाथो पकड़ा।

error: Content is protected !!