सरगुजा 30 मार्च 2023: स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव रामनवमी के मौके पर अम्बिकापुर पहुंचे है। यहां उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान ईडी की एकतरफा कार्रवाई पर सवाल उठाए। टी एस सिंहदेव ने कहा “बार बार भ्रष्टाचार की बात उठती है। ये किसी दल, समूह या व्यक्ति तक सीमित नही है। इसे हम रोज एक तरह से देखते हैं। लेकिन जब सबूत करने की बात आती है तो हम सब लाचार होते हैं।” सिंहदेव ने कहा “अगर कोई संवैधानिक एजेंसी जांच का काम कर रही है तो वो किसी एक समूह के खिलाफ ज्यादा कार्रवाई करती दिखती है।
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
कोई भी राजनीतिक दल भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है। तो फिर 95 फीसद कार्रवाई एक ही दल के लोगों पर क्यों?” सिंहदेव ने कहा “दुनिया में कई चीजें भ्रष्टाचार के दायरे में आती है लेकिन उसका सबूत पाना सम्भव नहीं होता. क्या बाकी जगह भ्रष्टाचार नहीं हो रहे हैं। क्या बाकी जगह 1 नम्बर, 2 नम्बर पैसे की बात नहीं हो रही है? इसलिये कहा जाता है कि ईडी का इस्तेमाल राजनीतिक रूप से किया जा रहा है। अगर हर सरकार पर कार्रवाई हो तो यहां कोई दूध का धुला नहीं है।”
