त्रिपुरा: यहां भारी बारिश ने मचाई तबाही, 22 लोगों की मौत, 65 हजार लोग बेघर
|
WhatsApp Group
|
Join Now |
|
Facebook Page
|
Follow Now |
|
Twitter
|
Follow Us |
|
Youtube Channel
|
Subscribe Now |
त्रिपुरा: पिछले कुछ दिनों से त्रिपुरा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। भारी बारिश की वजह से यहां जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से आई बाढ़ से अब तक 22 लोगों की मौत हो चुकी है। दो अन्य लापता हो गए। अधिकारी ने बताया कि राज्य में 65,400 लोगों ने 450 राहत शिविरों में शरण ली है, क्योंकि भारी बारिश के कारण उनके घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मुख्यमंत्री माणिक साहा ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर एक पोस्ट में लिखा कि सांतिरबाजार में अश्वनी त्रिपुरा पारा और देबीपुर में भूस्खलन के बाद दस लोग मलबे के नीचे दब गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करता हूं। यह अपूरणीय क्षति है। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार को चार लाख रुपये की वित्तीय मदद देने की घोषणा की है।’’ इससे पहले राजस्व विभाग के सचिव बृजेश पांडेय ने बताया था कि राज्य में भारी बारिश के बाद 12 लोगों की मौत हो गई।सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, आज से पटरी पर लौटेगी स्वास्थ्य व्यवस्था
